Total Pageviews

Sunday, January 29, 2012

FROM SINGH SADAN ADMINISTRATIVE BLOCK....


श्याम कान्त नैतिक एवं अनुशासनात्मक  आयोग का गठन 

                                                  ब्लॉग पर अनुशासन और आचार संहिता का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने - कराने के लिए सिंह सदन प्रशासन ने आज एक एतिहासिक निर्णय लेते हुए नैतिक एवं अनुशासनात्मक आयोग का गठन कर दिया है ! इस आयोग के अध्यक्ष जाने माने विधि वेत्ता और ख्याति प्राप्त सुपर कॉप श्याम कान्त होंगे ! सिंह सदन प्रशासन ने इस बावत आदेश जारी कर दिया है !
                                                  अंतर राष्ट्रिय  स्तर पर यह पहली बार होगा जब ब्लॉग पर अनुशासन और आचार संहिता का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने - कराने के लिए एक प्रशासनिक आयोग गठित किया गया है !

 सभी प्रकार की सामग्री पर नज़र रखेगा .....
                                                   श्याम कान्त   नैतिक एवं अनुशासनात्मक आयोग को समस्त प्रशासनिक शक्तियां प्राप्त होंगी !यह नैतिक एवं अनुशासनात्मक आयोग ब्लॉग पर प्रकाशित एवं प्रसारित सभी प्रकार की सामग्री पर नज़र रखेगा और इस सन्दर्भ में ब्लॉग पर अनुशासन और आचार संहिता का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने - कराने के लिए सभी आवश्यक कदम   उठाएगा !
                                                    किसी भी प्रकार की अनुशासन हीनता और  आचार संहिता का  उल्लंघन पाए जाने पर यह आयोग को अधिकार होगा की सम्यक जांचोपरांत वो दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही कर सकता है ! आयोग किसी व्यक्ति को दोषी पाए जाने पर तीन से छ : माह तक के लिए प्रतिबंधित कर सकेगा !  
  आयोग का कार्यकाल...                                                 
                                                 श्याम कान्त   नैतिक एवं अनुशासनात्मक आयोग  का कार्यकाल फिलहाल  ३१ दिसंबर २०१२ तक रहेगा और यह प्रति माह अपनी रिपोर्ट सिंह सदन प्रशासन  को पेश करेगा और सदन के पटल पर चर्चा हेतु रखेगा !
  चांसलर के प्रति उत्तरदायी ....                                           
                                                   श्याम कान्त   नैतिक एवं अनुशासनात्मक आयोग  सिंह सदन  चांसलर के प्रति उत्तरदायी होगा और इसके काम काज पर निगरानी और परामर्श के लिए ३ सदस्यी उच्च स्तरीय बोर्ड( जिसमे सिंह सदन  चांसलर के साथ एडिटर और एसोसिएट एडिटर भी होंगे) उपलब्ध रहेगा ! 

***** PANKAJ K. SINGH 
  

4 comments:

SACHIN SINGH said...

Really good step.... it is must for the diginity of our incredible blog because singh sadan is top honoured blog in the world !!

I hope talented chairman like honourable shyamkant singh deal with everything very well.

CONGRATS.......CHACHA JI

WITH BEST WISHES...!!

Sachin singh

Pushpendra Singh "Pushp" said...

congratulation........shyamu
sampadak ji kabilkul sahi samay par sahi nirnay
anusashan bahut jaruri haiblog le liye ...|

Anonymous said...

प्रिय पुष्प जी ...
आयोग का गठन एक वरदान होगा ... आरोपों- प्रत्यारोपों की जांच होगी और दूध का दूध और पानी का पानी होगा !
.....और हाँ कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ लोकतान्त्रिक संघर्ष करने के लिए सचिन को बधाई .. तालिबानी सोच के खिलाफ यह नैतिक एवं लोकतान्त्रिक संघर्ष जारी रहना चाहिए !

***** PANKAJ K. SINGH

Pushpendra Singh "Pushp" said...

bilkul sach kaha bhaiya
janch bahut jaruri hai
taki sach samane aa sake
jai singh sadan

psingh